फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किसानों ने पंचायत में उठाया छुट्टा पशुओं का मुद्दा

विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संवाद
विज्ञापन
-भारतीय किसान यूनियन ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कांट। भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) ने कांट बस अड्डा परिसर में किसान पंचायत का आयोजन किया। इसमें छुट्टा पशुओं को गोशाला भिजवाने समेत किसानों से जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने छुट्टा पशुओं के मुद्दे को लेकर नारेबाजी भी की। बाद में किसान पंचायत में पहुंचे नायब तहसीलदार आशीष सक्सेना को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि किसान छुट्टा पशुओं से परेशान हैं। छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोआश्रय स्थल भेजा जाए। ब्लाॅक ददरौल के ग्राम अलियापुर में जगह-जगह जलभराव के कारण आवागमन बंद हो गया है। जलभराव की समस्या दूर कराई जाए। रावतपुर से टांडा पर्वतपुर रोड की मरम्मत की मांग कार्यकर्ताओं ने उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रावतपुर मे रोड लाइट का प्रबंध किए जाने का मुद्दा भी उठा। इसके अलावा थाना कांट में भ्रष्टाचार को रोके जाने, जिले की सभी नहरों में पानी छोड़े जाने, पेपर मिल के प्रदूषण को रोके जाने, ग्राम देवरिया झाले में तैनात सफाईकर्मी के मानदेय का भुगतान किए जाने की मांग भी की गई। नायब तहसीलदार ने जांच के बाद मांगों पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें