अवशेष प्रबंधन के बारे में जानकारी देते वैज्ञानिक। संस्था
शाहजहांपुर। फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के तहत शनिवार को विकासखंड सिंधौली के ग्राम अनावा में एक दिवसीय ग्राम स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के कृषि प्रसार एवं नोडल अधिकारी फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र प्रसाद ने फसल अवशेष प्रबंधन पर हैप्पी सीडर, सुपरसीडर, मल्चर, सीड ड्रिल आदि के प्रयोग की जानकारी किसानों को दी। प्रभारी अधिकारी डॉ. एनसी त्रिपाठी ने कृषकों को फसल अवशेषों को नहीं जलाने के लिए प्रेरित किया। बागवानी वैज्ञानिक डॉ. महेश कुमार ने सब्जी उत्पादन एवं फलों की बागवानी पर चर्चा की। डॉ. विमल कुमार सिंह ने फसलों में कीड़े एवं बीमारियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सोनू गुप्ता एवं शिवम का सहयोग रहा।