फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाजार मांग के अनुरूप जैविक विधि से फसलें उगाएं किसान

Mon, 27 Feb 2023 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के गंगानगर गांव में प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा के कृषि फॉर्म पर शनिवार को गन्ना के
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कांट क्षेत्र के गंगानगर गांव में प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा के कृषि फॉर्म पर गन्ना के साथ अन्य फसलों की खेती का निरीक्षण किया। साथ ही कृषि क्षेत्र में उनके नवाचार की सराहना की। इसके बाद किसानों की गोष्ठी में उन्होंने कहा कि गेहूं, धान, गन्ना आदि के अलावा जैविक विधि से ऐसी फसलों का उत्पादन बढ़ाएं, जिनकी बाजार में मांग अधिक हो और न्यूनतम लागत के साथ कम समय में तैयार हो सकें।
विज्ञापन

मोटे अनाज की उपयोगिता पर आधारित गोष्ठी में डीएम ने कहा कि मोटे अनाज के उपयोग से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और किसानों को आमदनी दोगुनी करने में मदद मिलेगी। एसपी एस. आनंद ने किसानों से कहा कि खाने-पीने की वस्तुओं का उत्पादन जैविक रूप से तथा बिना कीटनाशक के करने का प्रयास करें। इससे पूर्व, डीएम व एसपी ने गंगानगर में नवनिर्मित बृज भूमि कृषि प्रशिक्षण केंद्र एवं अतिथि ग्रह का उद्घाटन किया। प्रगतिशील किसान कौशल मिश्र और विनीत मिश्र ने अधिकारियों का स्मृति चिह्न व बुके देकर स्वागत किया।

प्रत्येक सप्ताह प्रशिक्षण दिलाने की घोषणा
गोष्ठी में डीएम ने रोजा चीनी मिल द्वारा गन्ना किसान अनूप शुक्ला को दिए गए ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। सॉली संस्था के अधिकारी प्रदीप सोलंकी ने प्रशिक्षण केंद्र पर प्रत्येक सप्ताह किसानों को लाकर उन्हें कृषि के क्षेत्र में हो रहे नए प्रयोगों पर प्रशिक्षण दिलाने की घोषणा की। गन्ना शोध परिषद के निदेशक डॉ. सुधीर शुक्ला, उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह, जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह, रोजा चीनी मिल के महाप्रबंधक मुनेश पाल, गन्ना प्रबंधक बृजेश शर्मा, डालमिया मिल के महाप्रबंधक आशीष त्रिपाठी, उप संभागीय कृषि अधिकारी आनंद कुमार त्रिपाठी, कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. सुरजीत प्रताप सिंह आदि ने उपयोगी जानकारियां दीं। प्रसार अधिकारी डॉ. संजीव पाठक ने संचालन किया।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
विजय मिश्र, हठीपुर के पूर्व प्रधान गौरव मिश्र, संदीप मिश्र, कल्लू पाठक, शिवम शर्मा, अचल शर्मा, सत्यम शर्मा, अवधेश मिश्र, सुभाष कुमार, बालिस्टर सिंह, श्रीपाल सिंह, रघुवीर कोटेदार, मोहित मिश्र, शिवधेश मिश्र, अनिल यादव, दीपक कुमार, संतराम गौतम, लोकेंद्र सिंह, मैजिस्टर सिंह, अनिल यादव आदि किसान गोष्ठी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें