क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में किसानों ने बिजली सब स्टेशन पर शुक्रवार को जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने डीएम को बिजली कटौती से संबंधित पत्र भेजा। बिजली कटौती से परेशान क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे बिजली सब स्टेशन पर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का कहना था कि अगर बिजली की समस्या में शीघ्र सुधार न हुआ तो वे लोग आंदोलन करने को विवश होंगे। इसके बाद बिजली समस्या को लेकर डीएम को एक पत्र भेजा। प्रदर्शन करने वालों में सतीश दीक्षित, मंदीप सिंह, गुलजार सिंह, मनोज यादव, मनीष यादव, जलालुद्दीन, विनोद सिंह, सुखदेव सिंह शामिल रहे।