फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ट्रॉलियों में 80 पशु भरकर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे किसान नेता...दो पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के कार्यकर्ता सोमवार को सात ट्रॉलियों में पशु भरकर ब्लॉक परिसर जा पहुंचे। उधर भाकियू टिकैत गुट के बैनर तले किसानों ने पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को चढ़ूनी गुट के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने गांव पिपरिया हरिश्चंद्र, उगनापुर, पट्टी, पहुरैया, सुभानपुर आदि से 80 छुट्टा पशुओं को ट्रॉली में चढ़ा लिया और सात ट्रॉलियां लेकर ब्लॉक परिसर आ पहुंचे। किसानों ने खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार को बताया कि घुमंतू पशु किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस कारण किसान परेशान हैं। अधिकारी रिपोर्ट लगा देते हैं कि उनके क्षेत्र में छुट्टा पशु नहीं हैं, लेकिन लगभग सभी गांवों में पशु घूम रहे हैं।
इस दौरान ब्लॉक परिसर में काफी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान ट्रॉलियों में दो पशुओं की मौत भी हो गई। बीडीओ ने समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद पशुओं को ले जाकर छोड़ दिया गया। उधर भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष मनजीत सिंह धालीवाल ने बीडीओ को ज्ञापन देकर छुट्टा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समाधान नहीं हुआ तो पशुओं को सरकारी कार्यालयों में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

पशुओं को ट्रॉली में भरकर लाने और दो पशुओं की मौत हो जाने की जानकारी मिली है। एसडीएम को जांच और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। पशुओं की समस्या का समाधान कराया जाएगा। - रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें