फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर पिटाई का आरोप: किसान और उसके बेटे ने किया आत्मदाह का प्रयास... सोलर कंपनी पर बकाया है मुआवजा

Tue, 27 Sep 2022 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, खुटार (शाहजहांपुर)

सार

पावर प्लांट को जमीन बेचने के बाद बिक्री के पूरे रुपये और पैमाइश कराने की मांग कर रहे पिता-पुत्र ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में अपने ऊपर डीजल डालकर और पीकर जान देने की कोशिश की। आरोप है कि नायब तहसीलदार के कहने पर पुलिस ने दोनों को जमकर पीटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार में पावर प्लांट को जमीन बेचने के बाद बिक्री के पूरे रुपये और पैमाइश कराने की मांग कर रहे पिता-पुत्र ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में अपने ऊपर डीजल डालकर और पीकर जान देने की कोशिश की। आरोप है कि नायब तहसीलदार के कहने पर पुलिस ने दोनों को जमकर पीटा। पिता-पुत्र को बंडा सीएचसी पर भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण पुत्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


गांव बिजौरा बिजौरिया में टाटा कंपनी का 50 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट है। कंपनी ने प्लांट के लिए तमाम किसानों की जमीनें खरीदी हैं। गांव के रतन सिंह का आरोप है कि उन्होंने 33 लाख रुपये में जमीन बेची थी, लेकिन उनको 20 लाख रुपये ही दिए गए। एक साल बीतने के बाद भी शेष रकम दिए बिना उनकी जमीन पर पुलिस और प्रशासन के सहयोग से कब्जे की कोशिश हो रही है। दो दिन पूर्व केबल डाल दी गई है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को उन्होंने बताया था कि उनको पूरी राशि नहीं मिली है। दूसरी ओर जमीन भी शामिल खाते की है। बिना पैमाइश कार्रवाई न हो। इस पर नायब तहसीलदार ने उनसे कहा था कि पैमाइश हो गई है।

रतन सिंह के अनुसार सोमवार को नायब तहसीलदार सृजित कुमार, खुटार के थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कंपनी के कई गार्ड भी आ गए। इसके बाद जेसीबी मंगाकर मिट्टी खोदाई शुरू करा दी और सौर पैनल के पाइप लगाकर केबल डाल दी। रतन सिंह, उनके भाई गुरमुख सिंह, सुखविंदर सिंह, मां छिन्दर कौर, पत्नी बलविंदर कौर, पुत्र गुरदयाल सिंह मौके पर पहुंचे और जमीन पर कब्जे का विरोध किया। आरोप है कि पुलिस ने परिवारवालों को पीटना शुरू कर दिया। बाद में रतन सिंह के पुत्र कुलविंदर सिंह भी पहुंच गए।

पुलिस, प्रशासन और पावर प्लांट के गार्डों की कार्रवाई से आहत रतन सिंह और कुलविंदर सिंह ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने पिता-पुत्र से माचिस छीन ली। बताया जाता है कि दोनों ने डीजल पी लिया था। इससे रतन सिंह और कुलविंदर सिंह की हालत बिगड़ गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस से दोनों को बंडा सीएचसी पर भर्ती कराया गया। कुलविंदर को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मामला बिगड़ता देख नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी और सुरक्षा गार्ड मौके से खिसक गए। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने किसी को नहीं पीटा है। पुलिस नायब तहसीलदार के साथ सुरक्षा की दृष्टि से गई थी। इस संबंध में कंपनी का पक्ष जानने के लिए साइट इंचार्ज पी. राम को कई बार कॉल की लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
टाटा पॉवर प्लांट में जमीन का मामला है। नायब तहसीलदार और खुटार पुलिस मौके पर गई थी। इस दौरान किसान ने तेल छिड़क लिया। पुलिस ने मौके पर ही किसान को रोक लिया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन

रतन सिंह और कुलविंदर सिंह को सीएचसी लाया गया था। चोटों की बात सामने नहीं आई है। डीजल पीने और ऊपर डालने से हालत बिगड़ी है। कुलविंदर को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। रतन सिंह का सीएचसी पर ही इलाज चल रहा है। - डॉ. रिजवान, मेडिकल ऑफीसर सीएचसी बंडा मैं मौके पर जांच करने गया था। इसके बाद पूरे मामले की रिपोर्ट एसडीएम को दे दी। इस संबंध में एसडीएम ही जानकारी देंगे। -सृजित निगम, नायब तहसीलदार पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें