फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएससी 12वीं में फारिया और आदित्य ने संयुक्त रूप से किया जिला टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आईएससी 12वीं का रिजल्ट रविवार को सीआईएससीई की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया। जिले के तीन स्कूलों के पंजीकृत 161 परीक्षार्थी ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूल व घरों में खुशी का माहौल रहा। फारिया और आदित्य संयुक्त रूप से जिला टॉपर बने।
विज्ञापन

आईएससी 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद रविवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट रविवार शाम पांच बजे जारी हुआ। रिजल्ट जारी होने की जानकारी होते ही परीक्षार्थियों ने अपने मोबाइल और कंप्यूटर पर वेबसाइट खोलकर रिजल्ट देखना शुरू कर दिया। जिसने भी अपना रिजल्ट देखा उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था। परीक्षा में बैठने वाले सभी परीक्षार्थी अच्छे मार्क्स से पास हो गए। परीक्षा में जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा फारिया हनीफ और होली एंजिल्स स्कूल के छात्र आदित्य कुमार रंजन ने 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिला टॉप किया। डॉन एंड डोना के कलश मिश्रा और होली एंजिल्स स्कूल की छात्रा तौशिफा मलिक 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिले के सेकेंड टॉपर बने। जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रामयश गुप्ता 93.25 प्रतिशत अंक के साथ जिला स्तर पर तीसरे नंबर पर रहे हैं। रविवार को रिजल्ट जारी होने पर छात्र-छात्राओं का स्कूल में प्रधानाचार्य और टीचरों ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और शुभकामनाएं दी। तो वहीं घर पर माता-पिता ने अपने बच्चे की सफलता पर उसे दुलार दिया।
शत-प्रतिशत रहा स्कूलों का रिजल्ट
शाहजहांपुर। जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 43 छात्र/छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। सभी परीक्षा में उत्तीर्ण रहे। रिजल्ट जारी होने पर प्रबंधक सपना आशीष, प्रधानाचार्या सुनीता द्विवेदी ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस मौके पर डॉ. विकास पांडेय, मदन राठौर आदि मौजूद रहे। डॉन एंड डोना कॉन्वेंट के 60 अभ्यर्थी परीक्षा में पंजीकृत थे। सभी ने अच्छे अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। स्कूल प्रबंधक आलोक अंचल, प्रधानाचार्य कुशाल सिंह ने सभी बच्चों को बधाई और उनके उत्कृष्ट भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। वहीं होली एंजिल्स स्कूल 58 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, सभी उत्तीर्ण रहे। स्कूल की प्रधानाचार्या ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें