फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कनाडा से पहुंचे परिजन, आदित्य का हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 14 Apr 2024 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां के आदित्य का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
पुवायां। कनाडा से परिजनों के आने के बाद शनिवार को आदित्य का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नगर के तमाम लोगों ने आदित्य की अंतिम यात्रा में पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन


10 अप्रैल को पुवायां के मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी अंश गुप्ता और कमलबाग निवासी आदित्य शर्मा की अज्ञात वाहन की टक्कर कार में लग जाने से मौत हो गई थी। अंश का 11 अप्रैल को अंतिम संस्कार कर दिया गया था। आदित्य के शव को उनके परिजन लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के पैतृक गांव सुभाषनगर ले गए। आदित्य के चाचा मोहित शर्मा, ताऊ का बेटा रितिक शर्मा और बुआ मुस्कान शर्मा कनाडा में रहते थे। आदित्य की मौत की जानकारी पाकर वे लोग कनाडा से रवाना हो गए थे। इस कारण आदित्य का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था। परिजनों और रिश्तेदारों के कनाडा से आने के बाद शनिवार को सुभाषनगर में आदित्य का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें