फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ गौहरपुरा में परिवार सम्मेलन का होगा आयोजन

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते गायत्री शक्ति पीठ के पदाधिकारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गायत्री शक्तिपीठ गौहरपुरा की ओर से 12 जून को सुबह साढ़े नौ से 12:00 बजे तक परिवार सम्मेलन होगा। इसमें जिले के सैकड़ों परिवार शामिल होंगे।
विज्ञापन

काशी से आए युग ऋषि के संदेशवाहक विद्याधर मिश्रा ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर आयोजन की जानकारी दी। बोले कि परिवार ही वह संस्था है, जिसके लिए समस्त संस्थाएं काम कर रही हैं। अगर परिवार संस्था विकसित होती चली जाए तो निश्चित रूप से हमें युग निर्माण के लिए अतिरिक्त श्रम की जरूरत नहीं पड़ेगी। आज हम सब जो भी श्रेष्ठ कार्य कर पा रहे हैं, उसके पीछे कहीं न कहीं हमारे परिवार का स्नेह, त्याग व सहयोग जुड़ा हुआ है। इसी उद्देश्य से परिवार सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में परिवार समेत सम्मेलन में प्रतिभाग करने की अपील की है। इस मौके पर सूरज वर्मा, रंजीत वर्मा, जयकुमार, अमन, सविता, शिखा, शिवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें