शाहजहांपुर/कांट। जमौर ग्राेथ सेंटर में कार से आए दो लोगों ने रंगदारी मांगने के साथ लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैला दी। उद्यमी ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चौक कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी राजेश कुमार की जमौर में फैक्टरी स्थापित है। बुधवार की रात साढ़े आठ बजे कर्मचारी मुन्ना यादव, विकेश और कमलेश काम करने के बाद कॉलोनी गेट पर खड़े थे। तभी काले रंग की कार से आए दो युवकों ने कर्मचारियों से फैक्टरी के मालिक राजेश के बारे में पूछा। आरोप है कि आरोपियों ने कहा कि इतनी बड़ी फैक्टरी लगाने के बाद भी उनका हिस्सा नहीं दिया। हिस्सा पहुंचाने की धमकी देते हुए जाते समय पिस्टल से दो राउंड फायर कर दहशत फैला दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने भरतीय न्याय संहिता की धारा 308 (2) और 351 (2) में आशु गुप्ता और इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।