तिलहर। एसडीएम जीत सिंह राय ने बृहस्पतिवार को अकबराबाद उर्फ खैरपुर गांव के पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री कैंप का जायजा लेकर कार्य की प्रगति जांची। बाद में कार्य में लापरवाही मिलने पर उन्होंने दस लेखपालों से स्पष्टीकरण तलब किया। जिन लेखपालों से स्पष्टीकरण मांगा गया है उनमें अखिलेश वर्मा, अरविंद मोहन, सौरभ राठौर, निमिषा मिश्रा, निदा नाज, मंदीप सिंह आदि लेखपाल शामिल हैं। बाद में शाम को एसडीएम ने नगर पंचायत कटरा में होने वाले अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर जिला ग्राम्य विकास संस्था परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षा व्यवस्था जांची और जरूरी दिशा निर्देश दिए। संवाद