फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हर घर तक जल न पहुंचने पर जीएम से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 22 Sep 2024 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद महापौर अर्चना वर्मा, पार्षद व अ​धिकारी। संव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हर घर जल योजना के तहत घरों तक जलापूर्ति शुरू कराने में देरी होने पर महापौर अर्चना वर्मा ने महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव से स्पष्टीकरण मांगा है। शनिवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में पार्षद विपिन यादव ने यह मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


शनिवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक नगर निगम कार्यालय स्थित महापौर के कक्ष में बुलाई गई। इसमें कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से एक बार फिर वेदप्रकाश मौर्य को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके बाद पिछले दिनों हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में रखे गए प्रस्तावों पर चर्चा हुई। पार्षदों ने सेफ सिटी, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, वार्डों में निर्माण कार्य, पार्कों की देखरेख के मुद्दों पर महापौर व कार्यकारिणी का ध्यान आकर्षित किया।
वार्ड बाबूजई के पार्षद विपिन यादव ने हर घर जल योजना के तहत प्रत्येक घर में जलापूर्ति शुरू न हो पाने मामला उठाया। उन्होंने शहर में बनीं छह टंकियों का निर्माण होने के साथ ही नई पाइप लाइन डाले जाने के बाद जलापूर्ति सुचारु होने की स्थिति जाननी चाही। वार्ड बाबूजई में विस्तारित इलाकों में स्थित घरों तक पानी न पहुंच पाने की बात रखी। इस पर जीएम सौरभ श्रीवास्तव ने जिन क्षेत्रों में पहले से पाइप लाइन पड़ी है, उनके ही बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया। तब पार्षद ने जीएम द्वारा गलत जानकारी देने की शिकायत महापौर से की।
विज्ञापन

महापौर ने नाराजगी जताते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश महाप्रबंधक जल सौरभ को दिए। इस मौके पर उप नगर आयुक्त डॉ. संगीता कुमारी भी मौजूद रहीं।
-
डोर-टू-डोर के लिए दोबारा टेंडर कराने की मांग रखी
- वार्ड लालपुर के पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला ने सेफ सिटी के तहत सीसीटीवी एकीकृत करने, लोधीपुर पार्षद रूपेश कुमार वर्मा ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए दोबारा से टेंडर करवाने की मांग रखी। निर्माण संबंधी कार्य शुरू करवाने की मांग हुई। पार्षदों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व निर्माण कार्य अब तक नहीं हो पाया है। नाला व नाली निर्माण जैसे कार्य भी अधूरे पड़े हैं। इस पर महापौर से तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र को दिए गए। साथ ही वार्डों में होने वाले कार्यों की जानकारी पार्षदों को दिए जाने के लिए एक अलग से कंप्यूटर ऑपरेटर लगाने के लिए कहा गया।
-
सफाई कार्य की निगरानी के लिए समिति गठित
- नगर निगम के सभी 60 वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने का मामला भी कार्यकारिणी की बैठक में उठाया गया। पार्षदों ने सफाई नायकों व कर्मचारियों पर कार्य न करने का आरोप लगाया। महापौर अर्चना वर्मा ने छह सदस्यों की समिति का गठन कर पार्षद डॉ. मोहसिन, नीतू सिंह, दिवाकर मिश्रा, रूपेश कुमार वर्मा, विपिन यादव, सिद्धार्थ शुक्ला को वार्डों में सफाई कार्य की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी। इस बीच प्रत्येक वार्ड में एक सुपरवाइजर की नियुक्ति की मांग हुई। बताया कि वर्तमान में 30-32 सुपरवाइजर ही हैं। इनमें किसी वार्ड में एक, किसी में दो-तीन लोग तैनात हैं।
-
अतिक्रमण व पार्कों की बदहाली का मुद्दा भी छाया
- शहर में अतिक्रमण तथा पार्कों की बदहाली का मुद्दा भी कार्यकारिणी की बैठक में भी छाया रहा। अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश महापौर ने संबंधित को दिए। पार्कों की देखरेख के लिए कर्मचारी रखे जाने की मांग हुई। दाखिल खारिज के लिए पांच हजार रुपये तय किए किए जाने, गोशाला में गायों के लिए चारा-पानी आदि के लिए टेंडर करवाने की मांग रखी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें