शाहजहांपुर में महिला थाने के सामने खोदा गया गड्ढा। संवाद
शाहजहांपुर। महिला थाने के सामने ह्यूम पाइप डालने के लिए बुधवार से काम शुरू हुआ। रात में जेसीबी से सड़क किनारे गड्ढा खोदा गया। खोदाई के बाद गड्ढे और पूर्व में किए गए कार्य को समतल न किए जाने से सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। बृहस्पतिवार से निर्माण कार्य में तेजी आने की संभावना है। यातायात सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि बसों का संचालन सेटेलाइट बस अड्डे और वर्कशॉप से कराया जाएगा। संवाद