फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन की खोदाई, जाम से आफत में जान

विज्ञापन
शाहजहांपुर के अंटा चौराहे से अंजान पुलिस चौकी मार्ग पर सीवर लाइन डालने को जेसीबी से होती खुदाई । ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में इन दिनों गहरी सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। जगह-जगह सड़क खोद दी गई हैं। ठेकेदारों की लापरवाही से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। जरा-सी बारिश में फिसलन होने से वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। ऊपर से थोड़ी ही देर में जाम लग जाता है।
विज्ञापन

घरों के किचन, बाथरूम व शौचालयों आदि से निकलने वाले गंदे पानी को सीवर लाइन के माध्यम से एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) तक पहुंचाया जाएगा। इस पानी को फिल्टर करने के बाद नदियों में छोड़ा जाएगा। इससे न सिर्फ नदियों को प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा, बल्कि नालियों में बहने वाली गंदगी से भी राहत मिलेगी। इस काम को मार्च 2023 तक पूरा करने का समय निर्धारित है लेकिन अभी लगभग 60 फीसदी काम अधूरा है।
पिछले दिनों समीक्षा के दौरान सीवर लाइन डालने के कार्य की प्रगति धीमी मिलने होने को लेकर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा द्वारा नाराजगी जताई गई थी। इसके बाद कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस जल निगम द्वारा लेबर और मशीनें बढ़ाकर कार्य गति देने के लिए शहर भर की सड़कों को खोदकर डाल दिया है। वर्तमान में उस्मान चौकी से अंटा चौराहा मार्ग, घंटाघर से तारीन टिकली मार्ग आदि स्थानों पर सीवर लाइन डालने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए बड़ी-बड़ी मशीनें लगाई गई हैं, जिनके माध्यम से गहरे गड्ढे करके सीवर लाइन के बड़े-बड़े पाइप डाले जा रहे हैं। लेकिन इस कार्य के चलते शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों की लापरवाही से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। जरा-सी बारिश में फिसलन होने से वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कत हो रही है। मंगलवार को भी शहर में सीवर लाइन डाले जाने वाले मार्गों पर यह जाम की समस्या बनी रही। वाहन चालकों को जाम लगने पर परेशानी का सामना करना पड़ा।
तीन अरब, 77 करोड़, 51 लाख, 48 हजार का बजट मंजूर
सीवर लाइन बिछाने व एसटीपी प्लांट के कार्य को पूरा करने के लिए शासन की ओर से 3 अरब, 77 करोड़, 51 लाख, 48 हजार रुपये का बजट मंजूर हुआ है। शहर में 186 किमी सीवर लाइन बिछाई जानी है। इसका काम जून 2021 में शुरू हो गया था। इसको अब लगभग एक साल पूरा होने वाला है।
लोग बोले- काम कराएं, पर आमजन की तकलीफ न हो
तारीन टिकली निवासी रमेश सक्सेना कहते हैं कि सीवर लाइन डालने का कार्य करने के लिए आधी से ज्यादा सड़क को घेर कर काम किया जा रहा है। यह तरीका ठीक नहीं है। दूसरी की तकलीफ का ध्यान रखना चाहिए। झंडाकलां में रहने वाले शशांक का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर नगरवासियों को परेशान करने काम किया जा रहा है। रोजाना जाम से जूझना पड़ता है।
उस्मान बाग चौकी के पास के निवासी रिजवान ने बताया कि बड़ी-बड़ी मशीनों को लगाकर सड़कों को खोदा जा रहा है। जहां पर खोदाई हो रही है, उसके सामने स्थित मकानों में रहने वालों का निकलना बैठना तक मुश्किल है। खालिद बताते हैं कि जरा सी बरसात होने पर फिसलन हो जाती है, जिसकी वजह से वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो जाते हैं।
सीवर लाइन डालने का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। भविष्य में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने और नदियों को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए सीवर लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। लोगों को तकलीफ न हो, इसका भी ध्यान रखने के निर्देश ठेकेदारों को दिए हैं। - सुनील कुमार यादव, एक्सईएन, सीएंडडीएस (जल निगम)

शाहजहांपुर के घटाघर से तारीन टिकली जाने वाले मार्ग सीवर लाइन डालने के दौरान सड़क पर भरा पानी से ल?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें