फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने कपसेड़ा में की विकास कार्यों की जांच

Thu, 21 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को एसपी सिटी राजेश कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ ददरौल ब्लॉक के गांव कपसेड़ा जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने पेयजल उपलब्धता के लिए हैंड पंपों की स्थिति, बच्चों में कुपोषण, लोहिया आवास आदि की जांच की। इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने गांव के प्राइमरी स्कूल मेें चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति बहुत कम रहती है। पेंशन के पात्रों और राशन कार्ड धारकों से एडीएम ने पेंशान भुगतान और खाद्यान्न की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की। निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण करने के बाद एडीएम ने गांव के अन्य तालाबों को पानी से भरने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा से निर्मित चक रोड, पेयजल उपलब्धता, सफाई, मिड डे मील वितरण आदि बिंदुओं पर भी जांच की। इस मौके पर एसपी सिटी राजेश कुमार ने हीनियस क्राइम, महिलाओं से संबंधित अपराधों, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर आदि मामलों में सजा के प्रावधानों का विवरण देते हुए ग्रामीणों से अपराधी तत्वों पर नजर रखकर उनके बारे में सूचनाएं देते रहने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें