फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजकीय पाॅलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए जुलाई में हो सकती है परीक्षा

Fri, 17 May 2024 04:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
राजकीय पॉलीटे​क्निक शाहजहांपुर।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान (जीटीआई) में प्रवेश के लिए 10 मई तक आवेदन प्रक्रिया चली थी। प्रवेश परीक्षा जुलाई में आयोजित किए जाने की संभावना है, जिसकी तिथि जून के अंत तक घोषित हो सकती है। इसके बाद काउंसलिंग के आधार पर विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पास करने के बाद विद्यार्थियों के सामने तमाम विकल्प हैं। इनमें पॉलीटेक्निक भी शामिल है। जिले के राजकीय पॉलीटेक्निक में तमाम कोर्स संचालित हैं, जिनको करके इंजीनियर बन सकते हैं। पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए हर साल प्रवेश परीक्षा कराई जाती है। परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। उसके बाद कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। अंतिम तिथि तक जिले के हजारों विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक शाहजहांपुर की प्रधानाचार्या सोनिया माथुर ने बताया कि जून के अंत तक परीक्षा तिथि आने और जुलाई में परीक्षा होने की संभावना है।

-

15 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन काउंसलिंग

- प्रधानाचार्य सोनिया माथुर ने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग ऑनलाइन की जाती है। इसकी प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू हो सकती है। काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन में डिप्लोमा, पोस्ट-डिप्लोमा और स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स ऑफर करने वाले टॉप स्तरीय कॉलेजों में से एक को चुनने के लिए जेईईसीयूपी काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, विकल्प भरने, प्रसंस्करण शुल्क भुगतान और सीट आवंटन सहित कई चरण शामिल हैं। अपने पसंदीदा कोर्स और कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए, प्रत्येक आवेदक को काउंसलिंग प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को पूरा करना होगा।

-
जिले के संस्थानों में यह कोर्स संचालित
राजकीय पॉलीटेक्निक शाहजहांपुर में 403 सीटों पर प्रवेश होंगे। इसमें ब्रांच सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग आदि कोर्स संचालित हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान पुवायां में 225 सीटें हैं। इसमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, कारपेट टेक्नोलॉजी कोर्स संचालित हैं। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक तिलहर की 225 सीटों के लिए कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें