कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में पर्यावरणी गतिविधि में शामिल होते छात्र-छात्राएं व शिक्षिकाएं। स
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बेसिक के विद्यालयों में ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ की स्थापना की गई। इनका प्रभारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को बनाया गया है। जबकि नोडल के रूप में सहायक अध्यापक, कैप्टन व समन्वयक छात्र-छात्राएं नामित किए गए।
बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि क्लब की बैठक प्रत्येक माह होगी। इसमें पूर्व निर्धारित एजेंडा पर चर्चा की जाएगी, जिससे क्लब से जुड़ी गतिविधियों का समय से क्रियान्वयन हो सके। शनिवार को सभी विद्यालयों में ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ/स्कूल न्यूट्रिशियन डे मनाया गया। इसके तहत छात्र-छात्राओं ने पर्यावरणीय गतिविधियों में प्रतिभाग किया। उन्होंने विद्यालयों में पौधरोपण किया। यह गतिविधि 31 अगस्त तक चलेगी। इसके साथ ही जुलाई व अगस्त में छात्र-छत्राओं को पर्यावरणीय शिक्षा सत्र, पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशालाएं, पानी संरक्षण अभियान, भू-मंडलीय दिवस की जागरूकता और प्रकृति से मित्रता पर आधारित गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।