फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रदेश के उद्यमी शाहजहांपुर के औद्योगिक विकास में बनें सहभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इंडियन इंड्रस्टीज एसोसिएशन (आईआईए) की केंद्रीय कार्यकारिणी की 289वीं दो दिवसीय बैठक वृहस्पतिवार को संगठन को मजबूत बनाने और उद्योग क्षेत्र को विकसित करने के संकल्प के साथ संपन्न हो गई। समापन सत्र में डीएम उमेश प्रताप सिंह, सीडीओ श्याम बहादुर सिंह और आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने प्रदेश के उद्यमियों का शाहजहांपुर में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित कर यहां के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया। कहा, यहां उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल माहौल है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मध्य बसा कृषि प्रधान यह जनपद उद्योगों के लिहाज से बहुत अच्छा है। यातायात के अच्छे साधन हैं। सबसे अच्छी बात है कि इस जनपद का क्रिमिनलाइजेशन (अपराधीकरण) नहीं हुआ है। सन 1950 के दशक में बंडा क्षेत्र बंजर था, लेकिन आज एग्रो हब बन गया है। जिले के किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती कर आय चार-पांच गुना बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विकास में पिछड़े कटरी क्षेत्र से होकर अब गंगा एक्सप्रेस-वे निकल रहा है। शहरी क्षेत्र में नगर निगम बनने पर इतने कार्य हो रहे हैं कि अगले दस वर्ष में यह शहर इंदौर को मात देने लगेगा। बाहर के उद्यमी यहां उद्योग लगाएंगे तो उन्हें शासन-प्रशासन के सहयोग से तेजी से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जनपद में 300 एकड़ में औद्योगिक पार्क बनाने पर काम चल रहा है। सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि यहां तमाम बड़े उद्योग भी हैं, लेकिन उद्योगों का अपेक्षित विकास होना बाकी है। कृषि और हस्तकला आधारित उद्योग लगाने के लिए बिजली, पानी, भूमि की उपलब्धता आदि के लिए प्रशासन पूरी मदद करेगा।
विज्ञापन

अनुरोध नहीं, आदेश देकर मांगें सहयोग : डॉ. सुधीर
आईआईए की बैठक में उद्योगपति की हैसियत से पहुंचे एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि जिले में उद्योग को लेकर कोई भी समस्या होने पर उनसे मदद पाने के लिए अनुरोध करने के बजाय सीधे आदेश दें। उनके परिवार की पीढ़ियां 45 वर्ष से राइस मिल, फ्लोर मिल आदि उद्योगों से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि उद्योग क्षेत्र ने पूर्ववर्ती सरकारों में कितनी समस्याओं का सामना किया, यह बताने की जरूरत नहीं, लेकिन अब भाजपा सरकार में सभी वर्ग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने परंपरागत खेती में बदलाव की जरूरत बताते हुए कहा कि मोटे अनाज और फलों का उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता है। इन चीजों पर आधारित उद्योग लगाने के लिए जलालाबाद के कटरी क्षेत्र में पर्याप्त जमीनें भी उपलब्ध हैं।
उद्योग के लिए भूमि की बताएं आवश्यकता : अशोक
अध्यक्षीय संबोधन में आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने नए उद्योग लगाने को बाहर के उद्यमियों का यह जनपद स्वागत करेगा क्योंकि शासन-प्रशासन इसके लिए भरपूर मदद करने को तत्पर है। आईआईए भी उनके साथ हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि जो उद्यमी यहां कोई उद्योग लगाना चाहते हैं, वे इसके लिए भूमि की आवश्यकता पहले बता दें ताकि बाद में जमीन की कमी का सामना न करना पड़े। संवाद
हनुमत धाम पर जल्द बनेगा रोप वे
हनुमत धाम पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की महत्वाकांछी योजना रोप-वे जल्द साकार रूप लेगी। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि हनुमत धाम के जिस क्षेत्र में रोप वे बनाया जाना है, उसकी भौतिक स्थिति की विशेषज्ञों और संबंधित अधिकारियों से जांच कराई जा रही है। डीएम ने कहा कि रोप-वे की फिजिबिलिटी रिपोर्ट अगले दस दिन में मिल जाने की उम्मीद है।
मार्ग निर्देशिका का अधिकारियों ने किया विमोचन
आईआईए की केंद्रीय बैठक के समापन सत्र में डीएम और सीडीओ समेत उद्योग उपायुक्त अनुराग यादव और संस्था के पदाधिकारियों ने विमोचन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव दिनेश गोयल ने राज्य में आईआईए के बलरामपुर और अमेठी में दो नये चैप्टरों के गठन की घोषणा कर इसे संस्था के प्रति उद्यमियों के विश्वास का प्रतिफल बताया। उन्होंने बताया कि जल्द ही बदायूं में नए चैप्टर का गठन होगा और उसके बाद उत्तराखंड में एक साथ 14 चैप्टर गठित करने की तैयारी है। कार्यक्रम में वरिष्ट उपाध्यक्ष नीरज सिंघल, स्थानीय चैप्टर के पूर्व चेयरमैन सुरेश सिंघल, मंडलीय चेयरमैन अभिनव ओमर, राम चंद्र सिंघल, अनुज देव गुप्ता, रवि गोयल, एग्रो फ़ूड कमेटी के चेयरमैन, सुधीर अग्रवाल, विवेक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। आईआईए के जनपद चेयरमैन शुभम खन्ना ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें