फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तमंचा और डंडों के साथ घर में घुसे, छात्र को पीटा

Sun, 11 Feb 2024 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। मामूली विवाद के बाद एक छात्र को पीटने के लिए 12 लोग तमंचे और लाठियों के साथ उसके घर में घुस आए और छात्र को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर जब परिजन बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। उनकी दो बाइकें वहीं छूट गईं।
विज्ञापन

गांव गंगसरा निवासी मान सिंह ने बताया कि उनका बेटा कस्बे के एक स्कूल में पढ़ता है। कुछ दिन पूर्व स्कूल के ही तीन छात्रों से उनके बेटे का मामूली विवाद हो गया था। शनिवार को उनका बेटा कोचिंग से वापस आ रहा था। इस दौरान मोहल्ला कमलबाग के पास आरोपी छात्रों ने उसे घेर लिया। उनका बेटा वहां से बमुश्किल बचकर घर आ गया। इसके बाद उनके बेटे के पास मोबाइल फोन पर कॉल आई। आरोपियों ने गांव इनायतपुर में सुखबीर एग्रो के पास आने के लिए कहा। बेटे ने मना किया तो 12 छात्र बाइकों पर सवार होकर तमंचे, डंडे आदि लेकर उनके घर में घुस आए और बेटे को पीटना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर परिजन बचाने के लिए दौड़े तो आरोपी धमकी देकर भाग निकले। आरोपी छात्रों की दो बाइकें मौके पर ही छूट गई हैं। मानसिंह ने दोनों बाइकों को पुलिस को सौंप दिया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि चार नामजद और आठ अज्ञात छात्रों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें