शाहजहांपुर। अभियंता दिवस पर उप्र डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर लगा। इसके बाद मरीजों को फल बांटे गए।
संरक्षक अनिल दीक्षित ने कहा कि देश के प्रथम भारतीय इंजीनियर भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या के जन्मदिन को इंजीनियरिंग संवर्ग अभियंता दिवस के रूप में हर वर्ष मनाता है। बताया कि इसी दिन महासंघ के संस्थापक आरके दत्ता की पुण्यतिथि भी होती है। उनका स्वर्गवास खून की कमी के कारण हुआ था, इसलिए महासंघ की ओर से रक्तदान शिविर लगवाया जाता है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि रक्तदान बहुत ही पुनीत कार्य है। एक्सईएन रथिन सिन्हा ने कहा कि वैज्ञानिक परिकल्पना करते हैं जिसको इंजीनियर मूर्तरूप देते हैं।
रक्तदान करने वाले अवर अभियंताओं में राहुल कुमार, सुबोध कुमार, मोहित कुमार, कुलदीप सोलंकी, सुमित सक्सेना, गिरीश बाबू शाक्य, प्रमोद राजपूत, भीमराव, रामगोपाल, ज्ञानेंद्र शर्मा, दिलीप कुमार, गजेय सिंह, जितेंद्र भारती, मयंक कुमार, सुमन कुमार शामिल रहे। इस मौके पर सीएमएस डाॅ. नेपाल सिंह, डॉ. एमपी गंगवार, ब्लड बैंक के प्रभारी डाॅ. जेआर सिंह कनौजिया, लोनिवि के जनपद सचिव अहमद मुबीन, रंजीत सिंह, अरविंद कुमार त्रिपाठी, अंबरीष वर्मा, राकेश कुमार, रामभवन, अतरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।