फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवर्तन दल ने चार प्रतिष्ठानों से बिजली चोरी पकड़ी

Sun, 13 Mar 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे में विद्युत प्रवर्तन दल बरेली ने बीएसएनएल टावर सहित चार प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर बिना कनेक्शन के बिजली का उपभोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। प्रवर्तन दल के मुखिया इंस्पेक्टर विनोद पाल ने चारों बिजली चोरों तथा एक युवक के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इंस्पेक्टर विनोद पाल ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे उन्होंने एसआई सुरेश सिंह, कांस्टेबल महेश, वेदप्रकाश और जेई प्रवर्तन दल बरेली जोन पीसी सागर के साथ मिर्जापुर कस्बे में लक्ष्मी रेस्टोरेंट एंड चाइनीज फास्ट फूड, महालक्ष्मी कंप्यूटर्स एंड टेलीकाम सेेंटर,वेल्डर शिवपाल शर्मा व बीएसएनएल टावर में छापेमारी कर केबिल डालकर बिजली का उपयोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। सभी से बिजली कनेक्शन के वैध कागजात मांगे जाने पर कोई नहीं दिखा सका। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि उपरोक्त लोगों को बिजली चोरी के अपराध से अवगत करवाते हुए समन शुल्क अदा करने को कहा गया। सभी ने समन शुल्क अदा करने से मना कर दिया। इसी बीच मौके पर आए एक युवक ने प्रवर्तन दल को बिना कनेक्शन केबिल डालकर बिजली उपभोग करने वालों के केबिल उतारने से रोका और गाली गलौज करते हुए सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचायी और दल के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें