मोहल्ला मक्कू बजरिया में अतिक्रमण को ध्वस्त करती जेसीबी। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। हद्दफ चौकी से लेकर मक्कू बजरिया तक सीसी रोड निर्माणधीन है। आधी से अधिक रोड का निर्माण हो चुका है। अतिक्रमण की वजह से करीब एक माह से काम रुका हुआ था। इसकी वजह से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। बुधवार को नगर निगम प्रवर्तन दल ने अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कई दुकानदारों ने जेसीबी देखकर खुद ही अपने चबूतरे तोड़ने शुरू कर दिए। शाम तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चला। अतिक्रमण हटने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मुख्य अभियंता निर्माण विभाग आशीष त्रिवेदी ने बताया कि काफी दिनों से अतिक्रमण की वजह से निर्माण कार्य बाधित हो रहा था। निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटा दिया गया है। शीघ्र सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा। संवाद