फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई पर अभद्रता का आरोप लगाकर धरने पर बैठे विद्युत कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। बिजली उपकेंद्र पर तैनात विद्युत संविदा कर्मचारियों ने अवर अभियंता पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। इसके बाद कर्मचारी विद्युत केंद्र पर धरने पर बैठ गए। करीब चार घंटे बाद एसडीई ने जेई को तीन दिन में हटवाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

नगर स्थित विद्युत सब स्टेशन पर तैनात संविदा कर्मचारियों का कहना है कि एक जेई आए दिन कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हैं। अक्सर गालीगलौज करते हैं। शनिवार को एक कर्मचारी से गालीगलौज की गई। इसकी जानकारी मिलने पर अन्य कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार करते हुए विद्युत सब-स्टेशन पर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक जेई को यहां से हटाया नहीं जाता, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। करीब चार घंटे बाद एसडीई विजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे कर्मचारियों से वार्ता की। कर्मचारी जेई को हटाए बिना काम पर लौटने को तैयार नहीं हुए। इस पर एसडीई ने कर्मचारियों को तीन दिन में जेई को हटवाने का आश्वासन दिया। संविदा कर्मचारियों ने कहा कि तीन दिन में जेई को नहीं हटाया गया तो वे एक सितंबर से कार्य बहिष्कार करने को मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान पंकज कुमार, जाकिर अली, ओमवीर, तालिब, राजकुमार, वीरेश आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मैंने कभी किसी से अभद्र व्यवहार नहीं किया है। मुझ पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। - अवधेश कुमार, जेई कटरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें