फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: साढ़े नौ हजार घरों में आज पांच घंटे गुल रहेगी बिजली

Wed, 17 Apr 2024 04:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जमौर विद्युत उपकेंद्र में बुधवार को पांच घंटे का शटडाउन लेकर दस एमवीए का ट्रांसफार्मर को रखने के लिए प्लथ (चबूतरा) बनाया जाएगा। इसके चलते साढ़े नौ हजार घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जमौर विद्युत उपकेंद्र में दस एमवीए के ट्रांसफार्मर को रखने के लिए चबूतरा बनाने का कार्य बुधवार को किया जाएगा। जेई आदर्श कुमार ने बताया कि कार्य कराए जाने के दौरान सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ता संयम बनाए रखें।
विज्ञापन

दूसरी ओर हथौड़ा उपकेंद्र पर मंगलवार को दोपहर में दस एमवीए के ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग का कार्य कराया गया। इसके चलते करीब एक घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही।

दो मीटरों में रीडिंग मिली स्टोर, दर्ज कराई जाएगी रिपोर्ट
- एई मीटर दुष्यंत कुमार ने मंगलवार को बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा उतारे गए मीटरों की जांच की। इसमें दो मीटरों में रीडिंग स्टोर मिली है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर टीमों ने कई इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें