फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तेज हवा चलने पर सुबह की गई बिजली दोपहर में हो पाई बहाल

Sun, 12 May 2024 04:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुबह तेज हवा के साथ बारिश होने से जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। 33 केवी लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। लाइन जुड़ने के बाद बिजली आपूर्ति लोकल फाल्ट की भेंट चढ़ गई। दोपहर बाद सभी जगह आपूर्ति बहाल होने का अधिकारी दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन


बहादुरगंज उपकेंद्र की 33 केवी लाइन बंद होने से आपूर्ति ठप हो गई। करीब एक घंटे के बाद आपूर्ति आने पर लोगों को बिजली मिल सकी। निगोही रोड उपकेंद्र के बाईबाग, चिनौर, निसरजई फीडर भी दो घंटे तक बंद रहा। ककरा उपकेंद्र का हाल काफी ज्यादा खराब रहा। दोपहर 12 बजे के बाद महमंद जलालनगर इलाके में बिजली आई।

गोविंदगंज उपकेंद्र के सदर इलाके के उपभोक्ता भी बिजली के लिए तरसते रहे। तेज हवा के बाद गुल बिजली सुबह करीब दस बजे आई, लेकिन सदर में लोकल फाल्ट हाेने से आपूर्ति बाधित रही। यहां करीब एक बजे बिजली आई। अब्दुल्लागंज उपकेंद्र में सुबह साढ़े दस बजे बिजली आई। सिटी पार्क और दीवान जोगराज उपकेंद्र भी दो-दो घंटे तक बंद रहे। बिजली गुल होने से लोगों के घराें के मोटर व सबमर्सिबल नहीं चलने से पानी की टंकी नहीं भर सकी। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निगोही में चार घंटे तक बिजली गुल रही। दोपहर 12 बजे तक बिजली का इंतजार लोगों को करना पड़ा। वहीं कांट में दोपहर एक बजे बिजली की आपूर्ति मिल सकी। उपभोक्ताओं ने जेई से संपर्क साधा तो वह सटीक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन


-

जलालाबाद में केबल बॉक्स जला, शाम तक आपूर्ति रही बाधित

जलालाबाद। सुबह तेज हवा के साथ बारिश ने मौसम खुशनुमा जरूर कर दिया, परंतु नमी आने से उपकेंद्र में केबल बॉक्स जल जाने से सुबह आठ बजे बिजली गुल हो गई। शाम चार बजे तक लोग बिजली नहीं आने से परेशान रहे।

सुबह आपूर्ति ठप हो जाने से लोगों को पानी से लेकर विभिन्न तरह की परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप निकलने से उमस के साथ शुरू हुई गर्मी से लोग परेशान हो गए। लोगों का आरोप है कि जानकारी करने पर विद्युत कर्मचारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अधिशासी अभियंता मुदित सोनकर ने बताया कि केबल बॉक्स जल जाने से सप्लाई बाधित हो गई। उसे सही कराया गया। फिर इंसुलेटर पंक्चर हो जाने की समस्या खड़ी हो गई। संवाद
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें