फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भीषण गर्मी में पटरी से उतरी बिजली व्यवस्था, बंच केबल जला, तार टूटे, गांवों में हाहाकार

Fri, 16 Jun 2023 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में घंटाघर में बिजली की लाइन को ठीक करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग बढ़ने से बिजली नेटवर्क बुरी तरह लड़खड़ा गया है। बंच केबल जलने और तार टूटने के कारण घंटों बिजली गुल हो रही है। शहर के कई इलाकों में लोकल फाल्ट के चलते लोग परेशान होते रहे। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में विद्युत कटौती के चलते हाहाकार मचा है। ट्रांसफार्मर फुंकने के चलते भी लोगों को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला एमनजई जलालनगर भुल्लन खां की चौपाल में निगोही विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति की जाती है। पिछले 24 घंटों से तीन सौ घरों में बिजली गुल होने से नाराज लोग मोहल्ले में इकट्ठा हो गए। उनका कहना था कि बिजली नहीं मिलने से घरों में मरीजों और बच्चों का बुरा हाल है। वाशिन्दों की शिकायतों के बावजूद निगम के कर्मचारियों के नहीं आने पर लोग भड़क गए और इकट्ठा हो गए। इस बीच भाजपा पार्षद जितेंद्र सिंह वर्मा ने कर्मचारियों से संपर्क साधा। उसके बाद बंच लाइन को सही करने के लिए कर्मचारी आए। शाम छह बजे तक बिजली की लाइन शुरू नहीं हो सकी थी।
-
दो बार जली बंच लाइन,चमकनी करबला में सात घंटे बिजली गुल
-हथौड़ा विद्युत उपकेंद्र की चमकनी करबला में बुधवार शाम सात बजे बंच लाइन जल गई। बंच लाइन जलने के चलते पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मचारियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद लाइन को दुरुस्त किया। सप्लाई के शुरू करते ही दोबारा से बंच लाइन जल उठी। जिसके चलते मोहल्ले में फिर से ब्लैक आउट हो गई। इस दौरान भीषण गर्मी में लोग बिलबिला उठे। सभी छतों पर बिजली आने का इंतजार करते नजर आए। इसके बाद रात करीब दो बजे सप्लाई बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बहादुरगंज उपकेंद्र के घंटाघर फीडर की अलीजई जाने वाली लाइन बुधवार रात करीब दस बजे अचानक से जलने लगी। जिसके चलते बिजली गुल हो गई। यहां पर दो घंटे के बाद सप्लाई मिल सकी। इसी तरह बृहस्पतिवार शाम को पांच बजे गोविंदगंज में तार टूटने से टाउन हाल फीडर करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा।
-
एक दिन में फुंक गए 15 ट्रांसफार्मर, बरेली से आए एक्सईएन
-भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मरों पर आफत टूट पड़ी है। एक दिन में 15 ट्रांसफार्मर फुंक गए, जिन्हें बदलवा दिया गया। जेई वर्कशॉप केके पटेल ने बताया कि पुवायां टाउन, रेती रोड में 100 केवी, जलालनगर में 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसी तरह सिंधौली, अल्हागंज में चौराहा में दस केवीए के दो, रामपुर कलां में 100 व 110 केवी, गंगसरा में 100 केवी का ट्रांसफार्मर भेजा गया। वहीं दूसरी ओर बरेली से आए एक्सईएन विवेक पटेल ने वर्कशॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई के साथ मरम्मतशाला का निरीक्षण किया। ट्रांसफार्मर की उपलब्धता पर भी उन्होंने जोर दिय। परौर में लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ता
परौर। क्षेत्र के लोगों को बिजली सप्लाई उसावां उपकेंद्र से होकर कलान के लिए आती है। लंबी लाइनों के चलते आए दिन फाल्ट भी आते रहते हैं। लो-वोल्टेज के चलते विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। क्षेत्र में इंटर कॉलेज, बैंक ऑफ बड़ौदा, थाना आदि में सरकारी कार्य भी बाधित हो रहे हैं। क्षेत्र के ओंकार मिश्रा, रामगोपाल मिश्रा, धनपाल सिंह कश्यप, अरविंद गुप्ता, बालक राम गुप्ता ने बिजली व्यवस्था सही कराने की मांग की है।
-
बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशानी
मिर्जापुर। क्षेत्र में कई दिन से तेज पछुआ हवाओं के चलते सुबह आठ से शाम आठ बजे तक बिजली गुल रहती है। रात में लो-वोल्टेज की समस्या बन रही है। जिसके कारण घरों में लगे सब-मर्सिबल नहीं चल पाते हैं। नागरिकों का कहना है कि लाइन फाल्ट और लो-वोल्टेज की समस्या बन गई।

बिजली की आवाजाही से गर्मी में लोग परेशान
जलालाबाद। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की अव्यवस्था से उपभोक्ता तंग आ गए हैं। स्थिति यह है कि दिन के समय आधा या एक घंटे रुकने के बाद बिजली सप्लाई ठप हो जाती है। यह क्रम देर रात तक चलता रहता है। लोगों का कहना है कि उपकेंद्र पर जानकारी करने पर फाल्ट आ जाने के कारण ट्रिपिंग होने की बात बता दी जाती है। ग्रामीण क्षेत्र में दिन के अलावा रात में भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है, साथ ही लो-वोल्टेज की दिक्कत अलग से है। गांव नगरिया, बघापुर, डोलापुर, याकूबपुर आदि गांव के लोगों ने बताया कि बिजली की इस अव्यवस्था से गर्मी में बुरा हाल हो जाता है।

बिजली नहीं आने से उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर किया हंगामा

तिलहर। बृहस्पतिवार को दिन के समय लगभग तीन से चार घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल सकी है। सुबह से रोस्टरिंग शुरू हो जाना आम बात हो गई है। आक्रोशित लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर जमकर हंगामा काटा और बिजली आपूर्ति सुचारू किए जाने की मांग की। बृहस्पतिवार सुबह 6:30 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली 11:00 बजे शुरू हो सकी। दिन के समय 2:10 बजे से 3:40 बजे तक रोस्टरिंग के तहत बिजली कटौती कर दी गई। इसके अलावा भी बिजली आते ही नगर में तमाम स्थानों पर फाल्ट हो जाने से किसी न किसी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति घंटों बंद रही। दोपहर बाद आक्रोशित लोगों ने उप केंद्र पहुंचकर जमकर हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि विद्युत उपकेंद्र का फोन नहीं मिलता है, जिससे बिजली की स्थिति पता नहीं लग सकी। शाम लगभग चार बजे बिजली आने के बाद फिर से सप्लाई बाधित हो गई। एसडीओ सौरभ शाक्य ने बताया कि तेज हवा के कारण बिजली तारों में स्पार्किंग होने और फाल्ट होने की घटनाएं बढ़ने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें