फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश के बाद चरमराई बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रात से बारिश और तेज हवा की वजह से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने के साथ कई जगह पर इंसुलेटर बर्स्ट होने से बिजली गुल रही। इसी तरह उपकेंद्रों पर कई जगहों पर इंसुलेटर बर्स्ट होने से आपूर्ति बाधित होने से पूरे दिन बिजली निगम की टीमों को दौड़ना पड़ा। बिजली की आवाजाही से लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब 12 बजे एसई आफिस के नजदीक एलटी लाइन पर तारों को सुरक्षित रखने वाली गार्ड रॉड गिरने से 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन हो गई। इसके चलते बहादुरगंज उपकेंद्र के करीब आठ हजार घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लाइन ठप होने से बहादुरगंज, सदर बाजार, खलीलशर्की, खलीलगर्वी, अलीजई समेत दर्जनों मोहल्लों की बिजली गायब हो गई। रात में टीम ने गश्त शुरू कर फाल्ट को तलाश किया। करीब तीन बजे फाल्ट मिलने पर सही कर आपूर्ति को बहाल किया जा सका। इसी तरह गोविंदगंज उपकेंद्र पर दोपहर करीब 12 बजे इंसुलेटर पंक्चर होने से टाउन हाल फीडर बंद हो गया। तीन घंटे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। निगोही रोड उपकेंद्र पर पुलिस लाइंस के पास इंसुलेटर खराब होने पर पुलिस लाइंस, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, दिलाजाक आदि की बिजली गायब रही।
-
ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल होने से लोग परेशान
बारिश की वजह से ग्रामीण इलाकों में देर रात तक बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जैतीपुर में शुक्रवार की रात करीब दस बजे तेज हवा के चलते फाल्ट आने के बाद बिजली गायब हो गई थी, जो अगले दिन दोपहर में आई। हालांकि, जेई नरेंद्र कुमार ने बताया कि बारिश की वजह से कुछ देर को ब्रेकडाउन हुआ था। जमौर विद्युत उपकेंद्र में बरेली मोड़ फीडर पर लाइन पर पेड़ की डाल छूने की वजह से दो घंटे, बादशाहनगर विद्युत उपकेंद्र का कहेलिया ओर सेहरामऊ दक्षिणी फीडर पर पांच घंटे तक बिजली गायब रही। इन फीडरों से करीब 60 गांवों की आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें