फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: केबल बॉक्स फटने से दो विद्युत उपकेंद्रों के 152 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पुवायां रोड स्थित 220 केवीए पैना ट्रांसमिशन से अटसलिया और बादशाहनगर को सप्लाई देने वाली 33 केवीए की लाइन में बृहस्पतिवार को फाल्ट हो गया। मोहम्मदी रोड पर दियूरिया मोड़ के पास केबल बॉक्स नमी के कारण फट गया। इससे 152 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े दस बजे मोहम्मदी रोड पर दियूरिया मोड़ स्थित पुलिस चौकी के पास केबल बॉक्स फट गया। इंजीनियरों के मुताबिक, नमी आने के कारण फाल्ट आया था। बादशाहनगर और अटसलिया की बिजली गुल होने पर कर्मचारियों ने तुरंत ही ट्रांसमिशन से संपर्क साधा। ट्रांसमिशन में सप्लाई में दिक्कत नहीं होने की बात बताई गई। एसडीओ सत्यप्रकाश व जेई सुरेश टम्टा ने टीजी-टू कर्मचारी सुनील कुमार के साथ लाइन पर गश्त शुरू की। उन्हें लाइन में फाल्ट मिला। कर्मचारियों ने लाइन को दुरुस्त करने का प्रयास शुरू किया। करीब छह बजे लाइन बिजली आपूर्ति को बहाल किया जा सका। जेई सुरेश टम्टा ने बताया कि केबल बॉक्स को सही कराकर दोनों विद्युत उपकेंद्र से सप्लाई को शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें