राजकीय इंटर कॉलेज के आगे रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग। स्रोत: जागरुक पाठक
तिलहर। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत का कार्य होने के चलते करीब सात घंटे तक बिजली नहीं आई। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बिना पूर्व सूचना दिए शनिवार दोपहर 12 बजे नगर और ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। दोपहर के समय भीषण गर्मी के चलते लोग परेशान हो गए। शाम को लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों पर लगे इन्वर्टर डाउन हो गए। विद्युत आपूर्ति नहीं आने से सबमर्सिबल व मोटर नहीं चलने से पेयजल आपूर्ति हुई लड़खड़ा गई। एसडीओ सौरभ शाक्य ने बताया कि उपकेंद्र पर दोपहर में मरम्मत का कार्य कराने के लिए शटडाउन लिया गया था।
ट्रांसफार्मर में आग लगने से क्षेत्र की बिजली गुल
कलान। राजकीय इंटर कॉलेज के पास रखे ट्रांसफार्मर में आग लगने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर बिजली निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। इस बीच पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। संवाद