फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे के बाद बहाल हुई राजकीय मेडिकल कॉलेज की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया। सप्लाई गुल होने के कारण कॉलोनी में डॉक्टर और अन्य चिकित्सीय स्टाफ को गर्मी में दुश्वारियों से जूझना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ आसपास की कॉलोनियों व मोहल्लों में भी बिजली गुल रही।
विज्ञापन

अस्पताल स्थित बिजली उपकेंद्र के स्विच यार्ड में सोमवार को सफाई के दौरान कर्मचारी का फावड़ा 33 केवीए लाइन पर पड़ने से तार कट गया था। इस बीच धमाका होने से राजकीय मेडिकल कॉलेज, चिकित्सक कॉलोनी, केशवकुंज, वृंदावन कॉलोनी, वन विभाग कॉलोनी, अब्दुल्लागंज आदि की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी में सप्लाई गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरों में एसी बंद होने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए। इंवर्टर भी ज्यादा देर तक नहीं चल सका। वहीं दूसरी तरफ अब्दुल्लागंज पॉवर हाउस के अवर अभियंता आदर्श कुमार ने कर्मचारियों की टीमों को लगाकर आठ घंटे के बाद रात 11 बजे बिजली की आपूर्ति को बहाल कराया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें