फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मिर्जापुर समेत 250 गांवों में 12 घंटे से बिजली गुल

Sat, 20 Jul 2024 05:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बदायूं के उसावां से यहां आई 33 केवी इनकमिंग लाइन में कई जगह खराबी आ जाने से कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्र के सभी फीडर शुक्रवार को सुबह सात बजे से ठप हो गए। देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाने से कस्बा समेत क्षेत्र के करीब 250 गांवों के लोग भीषण गर्मी में बेहाल रहे।
विज्ञापन

कस्बे में अक्सर सुबह के समय एक-दो घंटे के लिए बत्ती गुल हो जाती है। इसलिए शुक्रवार को सुबह आपूर्ति बंद होने पर लोगों ने इसे सामान्य रूप से लिया, लेकिन दोपहर तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने विद्युत उपकेंद्र से संपर्क किया तो बताया गया कि उसावां-मिर्जापुर के बीच 33 केवी लाइन में कई जगह फाॅल्ट हो गए हैं। इन खराबियों की वजह पता नहीं चल सकी, लेकिन माना जा रहा है कि बिजली की ओवरलोडिंग के कारण लाइन के तार टूटने के साथ ही कई जगह जंपर जले हैं। विद्युत निगम के कर्मचारी फाॅल्ट ठीक करने में दिन ढले तक जुटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें