फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिन भर बंद रहेंगी विद्युत उपभोक्ता सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विद्युत निगम के शक्ति भवन लखनऊ स्थित मुख्यालय के डाटा सेंटर को नोएडा स्थानांतरित करने के तकनीकी कार्य के कारण बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ी सभी सेवाएं शनिवार शाम से बंद कर दी गईं और रविवार को रात 9.30 बजे तक बंद रहेंगी। एक्सईएन (सिटी) प्रशांत गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अवधि में कस्टमर केयर सेंटर बंद रहेंगे और बिलिंग से संबंधित कार्य जैसे ऑनलाइन बिल जमा करने, नए कनेक्शन लेने, बिलों में संशोधन आदि कार्य नहीं हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस अवधि में उपभोक्ता बिजली संबंधी किसी भी समस्या के समाधान को मध्यांचल डिस्कॉम के ट्विटर हैंडल, वाट्सएप नंबर 91-8010924203 अथवा मध्यांचल कस्टमर केयर के टेलीफोन नंबर 0522-4341912, 4340440, 8004763440 और 8005495067 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें