फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चेकिंग करने गए बिजली कर्मियों को पीटा, एक को बनाया बंधक

Thu, 16 May 2024 04:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चेकिंग के लिए गई विद्युत निगम की टीम से बुधवार को ग्रामीणों ने पीट दिया। आरोप है कि उनके एक सदस्य को बंधक भी बनाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युतकर्मी घर में घुसकर परिवार की एक महिला का मोबाइल फोन में वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर टीम के सदस्यों ने उनसे मारपीट की। पुलिस ने विद्युतकर्मियों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जमौर फीडर के अवर अभियंता आदर्श कुमार ने थाना सेहरामऊ दक्षिणी में तहरीर देकर बताया कि बुधवार को उनके फीडर के कर्मचारी अरविंद कुमार, गौदीश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुमित कुमार, हीरालाल, पवन कुशवाहा क्षेत्र के गांव चांदापुर में चेकिंग के लिए गए थे। टीम के सदस्याें ने उपभोक्ता सचिन श्रीवास्तव को मीटर दिखाने के लिए कहा। सचिन ने मीटर नहीं दिखाया। दोबारा कहने पर सचिन श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव और लगभग 10 अज्ञात लोगों ने टीम के सदस्यों को गालियां देना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से टीम के सदस्यों को मारा-पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने टीजी-टू पवन कुशवाहा को बंधक बना लिया। बाकी बचे टीम के सदस्य किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागे और उनको सूचना दी। उन्होंने तुरंत डायल 112 और सेहरामऊ दक्षिणी के थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी। मौके पर पुलिस के साथ पहुंचकर पवन कुशवाहा को छुड़ाया। हमलावरों ने कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी छीन लिए, जिसे पुलिस ने वापस कराए। टीम के सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। पुलिस ने मामले में सचिन और अभिषेक के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और बलवा, मारपीट समेेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


महिला में घर में नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप
आरोपी सचिन श्रीवास्तव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि विद्युत निगम की टीम ने पहले उनके घर में घुसकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर टीम के सदस्यों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद टीम के सदस्य पड़ोस के घर में घुस गए। आरोप है कि टीम के सदस्यों ने वहां एक महिला का वीडियो बनाया। महिला के चिल्लाने पर जब वह बचाने गया तो उसके साथ फिर से मारपीट की। मारपीट में उसके हाथ में चोट लगी है। उसके ऊपर लगाए गए आरोप सरासर गलत हैं। थाना प्रभारी रोहित सिंह ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरे पक्ष की तहरीर को जांच में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें