फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 जनवरी को होगा काकुत्स्थ विकास महासभा का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। काकुत्स्थ विकास महासभा की बैठक सुभाषनगर कॉलोनी स्थित सिद्ध पीठ दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर हुई। 11 दिसंबर को एक सभा कर ऋषिपाल उर्फ बिल्लू निवर्तमान सभासद तारीन टिकली को जिलाध्यक्ष कार्यकारी नियुक्त किया गया था। जनमत का अमली जाना पहनाने के लिए सूर्य प्रकाश सक्सेना काकुत्स्थ की देखरेख में जिलाध्यक्ष पद के लिए महासभा का चुनाव कराने की सहमति सर्वसम्मति से बनी। इसमें 09 जनवरी तक वोट डालने वालों का रजिस्ट्रेशन होगा तथा 10 से 11 जनवरी तक जिलाध्यक्ष पद का नामांकन किया जाएगा। 12 जनवरी को नाम वापसी तथा वोटरलिस्ट का प्रकाशन, 14 को चुनाव जिलाध्यक्ष पद के लिए होगा। वोटरलिस्ट के अनुसार ही समस्त समाज अपने वोट का प्रयोग कर सकेगा। अध्यक्ष पद को नामांकन शुल्क एक हजार रुपये निर्धारित किया गया हैं। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र काकुत्स्थ, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश बाबू, प्रदेश सदस्य मनोज उर्फ पप्पी, मोनू सक्सेना, आशीष सक्सेना, अमर सक्सेना, अतुल सक्सेना, पवन सक्सेना, लखन सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें