फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सहकारी संघों में आज होगा सभापति और उपसभापति का चुनाव

Fri, 31 Mar 2023 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सहकारिता विभाग से संचालित जिले के सभी 36 सहकारी संघों में सभापति और उपसभापति का शुक्रवार को चुनाव कराया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को एक-एक घंटे का समय निर्धारित किया है। इसके तहत एक ही दिन में नामांकन पत्र भरने, नाम वापस लेने, नामांकन पत्रों की जांच और मतदान की प्रक्रिया पूरी कर मतगणना कराई जानी है।
विज्ञापन

जिले की 114 किसान सेवा सहकारी समितियों और साधन सहकारी समितियों में अधिकांश डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हुए और उनमें सभापति व उप सभापति का चुनाव पहले ही कराया जा चुका है। अब निर्वाचन के दूसरे चरण में 36 सहकारी संघों में चुनाव होना है। अधिकारी भी मानते हैं कि सभी संघों में नौ-नौ डेलीगेट पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इसलिए चुनाव की प्रक्रिया सिर्फ2 औपचारिक होने के आसार हैं।
सहायक निबंधक (सहकारिता) प्रवीण कुमार के अनुसार घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को सुबह दस बजे से नामांकन होंगे। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद आवश्यक हुआ तो दोपहर दो बजे से मतदान कराया जाएगा और शाम चार बजे तक मतगणना पूरी कराकर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन के तीसरे चरण में तीन अप्रैल को जिले की चारों क्रय-विक्रय समितियों मेें 16-16 डेलीगेट का चुनाव कराया जाएगा और बाद में उसी दिन निर्वाचित डेलीगेट अपनी समितियों के सभापति व उप सभापति चुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें