फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार होगा बंद

Wed, 01 May 2024 04:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में उम्मीदवारो व अ​भिकर्ताओं के साथ बैठक करते प्रेक्षक। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सामान्य प्रेक्षक बाबूलाल गोयल समेत अन्य प्रेक्षकों ने लोकसभा संसदीय क्षेत्र और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों व उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के साथ बैठक की। भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों व नियमों के अनुपालन के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि लोकसभा चुनाव पारदर्शी, निष्पक्ष, शुचितापूर्ण व सकुशल ढंग से संपन्न हों। रिलायंस गेस्ट हाउस में कोई भी व्यक्ति निर्वाचन से संबंधित समस्या व शिकायतों को शाम चार से छह बजे तक अवगत करा सकता है।
जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने विभिन्न गतिविधियों की समय-सारणी, आदर्श आचार संहिता व व्यय अनुवीक्षण प्रक्रिया, निर्वाचन संबंधी विधिक प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी। कोई भी कार्यक्रम का आयोजन बिना अनुमति न करें। आयोजनों की अनुमति पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान समाप्ति के समय से 48 घंटे पूर्व प्रचार-प्रसार बंद हो जाएगा। जाति, धर्म आदि के आधार पर मत नहीं मांगे जाएं। किसी प्रत्याशी या अन्य के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग न किया जाए।
पुलिस प्रेक्षक राजीव रंजन ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। लाउडस्पीकर का प्रयोग रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। कहीं पर भी मतदाताओं को मतदान करने में कोई परेशान कर रहा हो तो तत्काल अवगत कराया जाए।
व्यय प्रेक्षक अंबालाल नायक ने कहा कि उम्मीदवारों एवं अभिकर्ताओं से कहा कि चुनाव खर्च पूर्व में उपलब्ध कराई गई रेट लिस्ट के हिसाब से जोड़ा जाएगा। सभी लोग अपना निर्वाचन खर्च का मिलान 3, 6 एवं 9 मई को अवश्य कराएं। उन्होंने बताया कि अधिकतम 10,000 रुपये तक का नगद लेन-देन उम्मीदवार कर सकते हैं। इससे ऊपर की धनराशि के लिए चेक, ड्राफ्ट व अन्य माध्यम का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के उम्मीदवार 95 लाख रुपये और विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार 40 लाख रुपये तक ही खर्च कर सकेंगे।
इस अवसर पर एसपी अशोक कुमार मीणा, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी, उम्मीदवार व अभिकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें