फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शाहजहांपुर में तेज धूप से मतदान केंद्र पर चक्कर खाकर गिरी बुजुर्ग महिला की मौत

Thu, 11 May 2023 11:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर की अल्हागंज नगर पंचायत में मतदान के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वो मतदान के लिए लाइन में खड़ी थीं, तेज धूप से चक्कर खाकर गिर पड़ीं। घर ले जाते समय उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
सुशीला देवी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान जेठ की दोपहर में मतदाता परेशान हो गए। कई स्थानों पर मतदाताओं को धूप में ही काफी देर तक खड़ा होना पड़ा। अल्हागंज में एक बुजुर्ग मतदाता गश खाकर गिर गईं। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


अल्हागंज नगर पंचायत के गांव दखिनौआ गांव निवासी हरिराम गुप्ता की पत्नी सुशीला देवी (85) तेज धूप के कारण मतदान केंद्र पर चक्कर खाकर गिर पड़ीं, जिससे बूथ पर खलबली मच गई। घर लाते समय उनकी मौत हो गई। 

ठेले पर ले गए परिजन 

नगर पंचायत चुनाव के दौरान सुशीला देवी मतदान करने के लिए प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 13 पर आईं थीं। तेज धूप के कारण चक्कर आने पर वह गिर पड़ीं और बेहोश हो गईं। ठेले पर लादकर घर लाते समय उनकी मौत हो गई। 

मृतका के बेटे वेदप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मतदान करने के बाद मां गिर पड़ी थीं। सुशीला देवी के पति हरिराम की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन पुत्र वेद प्रकाश गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता व चंद्र प्रकाश गुप्ता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें