शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र कंधरापुर गांव निवासी 56 वर्षीय महेंद्र की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, करीब 10-12 दिन पूर्व पसगवां रोड पर किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए थे। तब से उनका उपचार चल रहा था। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर घटना हुई थी, उस थाने से कार्रवाई की जाएगी। संवाद