हरद्वारीलाल का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
- फोटो : Videograb
देवकली। भैंस के पटकने से घायल हरद्वारी लाल (60) की राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
रायपुर गांव निवासी हरद्वारी लाल शुक्रवार दोपहर भैंस चराने गए थे। शाम करीब पांच बजे एक भैंस ने उन्हें पटककर घायल कर दिया। परिजन उन्हें बंडा सीएचसी ले गए, जहां से गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से पत्नी पुष्पा देवी और पुत्र राजेश का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद