शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल काॅलेज में हरदोई जिले के थाना शाहाबाद क्षेत्र के गुराहा गांव निवासी 51 वर्षीय विनोद कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह हरदोई क्षेत्र में हुए हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें घायल अवस्था में शाहजहांपुर लाया गया था। अस्पताल चौकी प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद