फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कलान में बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
कलान में सोने लाल की मौत के बाद गमजदा बैठे परिजन। स्रोत-जागरुक पाठक
विज्ञापन
कलान। थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवनगर निवासी 55 वर्षीय सोने लाल की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर पर लोगों की भीड़ लग गई। माना जा रहा है कि उनकी ठंड लगने से मौत हुई है। हालांकि, तहसील के अधिकारी इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोने लाल को आवास योजना के तहत मकान निर्माण कराने के लिए छह माह पहले 50 हजार रुपये की किस्त मिली थी। उन्होंने मकान को तुड़वाने के बाद नींव भरवा दी थी। दूसरी किस्त नहीं आने के चलते तिरपाल तानकर रह रहे थे। शनिवार की रात वह खाना खाने के बाद सो गए।
सुबह परिजन ने उन्हें जगाने का प्रयास किया तो शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। कंबल हटाकर देखने पर वह मृत पड़े मिले। उनकी मौत की खबर से आसपास के लाेगों की भीड़ लग गई। उनकी मौत से बेटे रामवीर व रजनेश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एसडीएम महेश मैथिल ने बताया कि सोनेलाल की मौत मकान के अंदर हुई है। सड़क किनारे निधन होता तो प्रशासन की जिम्मेदारी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलान में सोने लाल की मौत के बाद गमजदा बैठे परिजन। स्रोत-जागरुक पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें