शव के पास मौजूद भाई से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
जलालाबाद। तहसीलदार कार्यालय के सामने अचानक लड़खड़ाकर गिरे एक बुजुर्ग की सोमवार दोपहर मौत हो गई।
ग्राम पंचायत अल्लादादपुर बैहारी के मंझरा कटरिया निवासी करीब 58 वर्षीय गयाचरण अपने छोटे भाई सोबरन के साथ दोपहर करीब ढाई बजे किसी काम से तहसील आए थे। सोबरन ने बताया कि उन्होंने तहसील गेट के पास बाइक खड़ी की। इसके बाद दोनों लोग तहसीलदार कार्यालय की तरफ पैदल चल दिए। बताया कि गयाचरण अचानक लड़खड़ाकर गिर गए। उन्होंने भाई को उठाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु की वजह स्पष्ट होगी। संवाद