फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, तीनों सवार गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। बिलसंडा मार्ग पर धीरट गांव के पास रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे सड़क पार कर रहे 85 वर्षीय तोताराम बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक पर सवार ऊनकलां गांव के कमालुद्दीन, रशीद और शाहनवाज भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाए जाने पर प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी ने तोताराम को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार तीनाें घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। तोता राम के परिवार में उनके दो बेटे रामपाल और रामनिवास हैं। उनकी मौत से परिवार में कोहराम हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें