शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती 60 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह 31 अक्तूबर की शाम रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़िया गांव में बेहोश मिले थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद