कांट। क्षेत्र में जमुनिया गांव के पास बुधवार की शाम रोडवेज बस की टक्कर लगने से साइकिल सवार गंगा पट्टी उर्फ चड़रिया गांव निवासी 73 वर्षीय रिषीपाल घायल हो गए। देर रात निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार की शाम वह पेट्रोल पंप से डीजल लेने के लिए गए थे। इस बीच काल बनकर आई बस ने उनकी जिंदगी छीन ली। पुलिस के अनुसार, सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद