फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखा छूते ही बुजुर्ग को लगा करंट, मौके पर दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर कायस्थान निवासी राम सिंह की पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। गर्मी के कारण उन्होंने पंखे को अपनी तरफ घुमाने के लिए छुआ था। झटका लगने के साथ ही पंखा उनके ऊपर गिर गया।
विज्ञापन

67 वर्षीय राम सिंह किसानी करते थे। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे बाहर से आए राम सिंह गर्मी से परेशान थे। उन्होंने चारपाई पर बैठने से पहले पैडल फैन को अपनी ओर मोड़ना चाहा, जैसे ही उन्होंने पंखे को छुआ, वैसे ही करंट के झटके से गिर पड़े। पंखा भी उनके ऊपर गिर गया। इस बीच राम सिंह की पत्नी रामादेवी पंखे का स्विच निकालने के लिए दौड़ीं, लेकिन जब तक राम सिंह की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राम सिंह की मौत से बेटा नीरज, संजय, प्रदीप, विपिन उर्फ चन्नू, बेटी सरोजनी, सुंदरी, श्रीदेवी का रोकर बुरा हाल है।
रायटोला के घरों में आ रहा करंट, महिला झुलसी
खुटार। नगर के मोहल्ला रायटोला के कई घरों में करंट आ रहा है। कई लोग करंट की चपेट में आ चुके हैं। शिकायत के बाद भी बिजली निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

रायटोला के लोगों ने बताया कि मोहल्ले से कुछ दूर लगभग 15 दिन पूर्व नया ट्रांसफार्मर रखे जाने के बाद से घरों में करंट आना शुरू हो गया है। पहले लोगों ने इसे वहम समझा लेकिन बाद में लोग करंट की चपेट में आकर घायल होने लगे। तब विश्वास हुआ कि उनके घरों की दीवारों में करंट आ रहा है। इसके बाद मामले की शिकायत बिजली उपकेंद्र पर की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
मोहल्ले में घनश्याम शर्मा, अनूप शर्मा, डबलू, सूबेदार, अनूप सिंह के घर की दीवारों में करंट महसूस किया गया है। जबकि यह घर काफी दूरी पर हैं। रायटोला के रामकृष्ण मिश्रा की पुत्री प्रेमसी मिश्रा को कुछ दिन पूर्व करंट लग गया था। मंगलवार को घनश्याम शर्मा की पत्नी बिंदेश्वरी देवी को करंट लगा। इससे उनका हाथ झुलस गया। परिवार के लोगों ने उनको सीएचसी में भर्ती कराया है। लोगों का कहना है कि बारिश होने पर करंट की तीव्रता बढ़ जाती है। ऐसे में कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार बिजली विभाग को ही समझा जाएगा। जेई ने बताया कि मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
-घरों की वॉयरिंग की समुचित अर्थिंग होनी चाहिए।
-कनेक्शन सुरक्षा की दृष्टि से घर में एमसीबी जरूर लगवाएं।
-वॉयरिंग पुरानी होने पर नमी आने से अर्थिंग मिलने से करंट उतरने की संभावना रहती है।
-घरों के बिजली उपकरण में करंट उतरने पर मिस्त्री से जरूर दिखवा लें, लापरवाही में हादसा हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें