फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
महेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
जलालाबाद। गांव शाहपुर में बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आए महेंद्र (65) की मौत हो गई। वहीं, गांव गुनारा में बालक समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर निवासी महेंद्र शुक्रवार दोपहर गांव से कुछ दूर स्थित अपने खेत में धान के पौध की रोपाई कर रहे थे। कुछ दूर हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। टूटे तार से अंजान महेंद्र किसी तरह उसके संपर्क में आ गए। दोपहर करीब 12 बजे उनके भाई जुगेंद्र खेत पर पहुंचे तो वहां भाई महेंद्र को झुलसी अवस्था में देखा। लाइन बंद करवाने के बाद महेंद्र को उठाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि घरवालों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महेंद्र अविवाहित थे।
दूसरी घटना नगर से सटे गांव गुनारा की है। दोपहर करीब डेढ़ बजे मंडी समिति वाली रोड से गांव गुनारा को कटे रास्ते पर चाट के ठेले के पास खड़े होकर गांव के रहने वाले कल्लू, उनका सात वर्षीय बेटा नसीम, अनीस चाउमीन खा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजरी बिजली की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर गिरा। इसकी चपेट में आने से इन तीन लोगों के अलावा गुनारा गांव का चाट विक्रेता बाबू बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया। नाजुक हालत होने के चलते सभी को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इससे पहले बुधवार को इसी गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से खेत में तुरई तोड़ रहीं झम्मन की पत्नी सितारा बेगम बुरी तरह झुलस गईं थीं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें