फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। थाना क्षेत्र के उल्फतनगर वार्ड निवासी जलालुद्दीन (60) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह जलालुददीन के मकान का दरवाजा खुला देखकर लोगों ने अंदर झांका। उन्हें बुजुर्ग का शव पड़ा दिखाई दिया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने परिजनों को कॉल कर सूचना दी। मृतक की नाक से खून बह रहा था। कमरे में कई जगह खून बिखरा था। बिस्तर पर भी खून के धब्बे थे।
मृतक के भतीजे बबलू ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उनका बेटा परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें