बंडा। 18 दिन से लापता युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। गांव रसूलपुर गढ़िया निवासी अमर सिंह का 28 वर्षीय बेटा राजेश कुमार 8 दिसंबर की सुबह छह बजे खेत पर छुट्टा जानवरों को भगाने के लिए गया था। उसके वापस न आने पर अमर सिंह ने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस मामले में एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा व सीओ प्रवीण मलिक से परिजनों ने मुलाकात की थी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि लापता युवक का पता लगाया जा रहा है, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है। संवाद