फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिले में आठ नलकूप खराब, ठीक करने के निर्देश

Wed, 11 Oct 2023 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंचाई बंधु की बैठक में किसानों की समस्याओं को सुना गया और उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए। जनपद में नलकूपों की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन

शारदा नहर खंड कार्यालय के निरीक्षण भवन में सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिला विकास अधिकारी पवन सिंह और उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने जनपद में बंद नलकूपों की स्थिति के बारे में पूछा। सहायक अभियंता नलकूप ने बताया कि जनपद में 571 चलित नलकूप हैं। वर्तमान समय में सात नलकूपों में तकनीकी खराबी है, जबकि एक नलकूप विद्युत दोष की वजह से नहीं चल रहे हैं। उन्होंने ठीक कराने के निर्देश दिए। नहरों की स्थिति के बारे में अधिशासी अभियंता शारदा नहर खंड एसके भास्कर ने बताया कि वर्तमान में रबी फसल के लिए उच्च स्तर से पानी का आवंटन प्राप्त होने पर रोस्टर निर्मित कर लिया जाएगा। इसके साथ ही किसानों ने अपनी समस्या रखीं। उनके निस्तारण का आश्वासन दिया गया। बैठक में महापौर के प्रतिनिधि फकीरे लाल वर्मा, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय जल प्रबंधन सुरेश चंद्र आजाद, त्रिवेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, आनंद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें